अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक करते पदाधिकारी।
- फोटो : Amar ujala
सर्व वैश्य समागम व वैश्य मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को पीलू तले चौराहे स्थित कैंप कार्यालय में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बाबू राम स्वरूप गुप्त ने कहा कि सर्व वैश्य एकता परिषद की ओर से 15 जनवरी को कार्यकम में परिषद की नीतियों व उद्देश्यों को घर घर पहुंचाने की दिशा में चिंतन किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि जनपद में भ्रमण कर वैश्य समाज के परिवारों से संपर्क कर आमंत्रण पत्र पहुंचाया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने बताया कि वर्ष 2016 में हाईस्कूल और उच्च शिक्षा में प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे मेधावी अपने अंक पत्रों की छाया प्रति तीस दिसंबर तक जमा करें।
छात्र-छात्राएं अपने अंक पत्र की छायाप्रति चौक में राधेश्याम हयारण, पीलू तले चौराहे में विनोद गुप्त, पक्का तालाब में गंगा प्रसाद साहू, बिंदकी में नंद किशोर, जहानाबाद में सतीश गुप्ता, अमौली में शंकर लाल, खागा में माया शिवहरे, हथगाम में अमरनाथ चौरसिया के पास जमा कर सकते हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, ओम प्रकाश, अमित शरन, गिरजाशंकर सोनी, गुड्डृ मोदनवाल, दीपक साहू, दिलीप मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, आशीष अग्रहरि, अरुण जायसवाल मौजूद रहे।