फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीशन खत्म, लौट रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। वैक्सीन की कमी से वैक्सीनेशन के महाअभियान की हवा निकल गई है। गुरुवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाफरगंज में वैक्सीनेशन बंद रहा। वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के कारण लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैमसी, बिंदौर, जाफरगंज, मोहरी, बारा, काकोरा, धौरहरा, गजईपुर, कोरवल, बसंत खेड़ा, श्यामपुर आदि गांवों के लोग नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को आठ से 10 किमी की दूरी तय कर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ रहा है। गुरुवार को वैक्सीन खत्म होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालयों में ही टीकाकरण कराया। अन्य सेंटरों में टीकाकरण बंद रहा।
क्षेत्र के राजेश शुक्ला, पीयूष गुप्ता, मनीष मिश्रा, अरविंद, वंदना शुक्ला, संगीता आदि ने बताया लगभग तीन दिन से यह सेंटर बंद है। जितनी बार सेंटर आए, वैक्सीन नहीं मिल पाई। दो-चार दिन की बात कहकर डॉक्टर टरका रहे हैं। सैकड़ों लोग अभी ऐसे हैं, जिनको वैक्सीन नहीं लगी है, इतना ही नहीं कुछ लोग एक बार ही वैक्सीन लगवा पाएं हैं। उन्हें दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। खजुहा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी वैक्सीन खजुहा में उपलब्ध नहीं है। जैसे ही आती है जाफरगंज और बंद पड़े मंडराव दोनों सेंटरों में वैक्सीनेशन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें