फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाते एसपी सतपाल आंतिल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शुक्रवार को 1011 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें 738 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज और 273 बुजुर्गों को पहला डोज लगाया गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सतपाल अंतिल ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया।
टीकाकरण के दूसरे चरण में जिला महिला चिकित्सालय में डीएम, एसपी ने दूसरे डोज का टीकाकरण कराया। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन कक्ष में बैठे रहे।
विपरीत प्रभाव न होने पर अस्पताल से बाहर निकले। सीएमओ डॉ.गोपाल माहेश्वरी ने डीएम, एसपी को कोविड-19 की कंप्लीट डोज का प्रमाण पत्र दिया।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीका चरणबद्ध रूप से लगाया जा रहा है। अपनी बारी आने पर बिना भय के टीका लगवाएं।
जिला पुरुष, महिला अस्पताल, पीपी सेंटर समेत ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 10 सेंटरों में टीकाकरण किया गया। जिले भर में 738 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई गई, जबकि 237 बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला मुख्यालय में कोरोना वैक्सीन रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी, पीएचसी में सप्ताह में तीन दिन वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाती डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें