फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

Sun, 28 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दा-सागर राजमार्ग में 33 हजार वाट की विद्युत लाइन खींच रही हाईड्रा मशीन यानी क्रेन से कुचलकर शनिवार को साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर कार्रवाई व मुआवजे के लिए हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम व सीओ के समझाने पर आर्थिक मदद दिलाने पर जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी विशाल का पुत्र राजू मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले वह गांव लौटकर आया था। शनिवार को वह साइकिल से बाजार करने शाह कस्बे में आया था।

मार्ग के किनारे बिजली लाइन खींचने का काम चल रहा है। इसी दौरान साइकिल सवार राजू का मोबाइल तार खींच रही मशीन के पास गिर पड़ा। वह साइकिल छोड़कर मोबाइल उठाने लगा तभी आपरेटर ने मशीन चालू कर दी।
विज्ञापन


इससे राजू की कुचलकर मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।  इधर हाइड्रा मशीन छोड़कर आपरेटर फरार हो गया।

सूचना पर चौकी के सिपाही पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर दोपहर 11 बजे बांदा-सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

इससे लखनऊ रायबरेली और बांदा मार्ग से आने वाले वाहनों का यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर सीओ जाफरगंज पुणेंद्रु सिंह और एसडीएम विवेक श्रीवास्तव पहुंच गए।

एसपी की गठित येलो टीम में ललौली, गाजीपुर, असोथर, कोतवाली का फोर्स पहुंच गया। एसडीएम ने मृतक के परिवार को परिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

साथ ही लाइन खींचने का काम करा रहे ठेकेदार से 50 हजार रुपये दिलवाए। इस प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन को दो घंटे लग गए। तब जाम खोला गया। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मशीन आपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें