रक्षपालपुर। बेकाबू टैंकर ने शनिवार शाम तीन बाइक सवारों और एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक में सवार बच्चे की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खागा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी विमलेश कुमार (35) अपनी पत्नी ललिता देवी (32), अनुसखा देवी (7) व बेटे आयुष (सात माह) के साथ धाता की ओर जा रहे थे। इसी मार्ग पर धाता थाने के बेलावां निवासी अरुण कुमार (24), गुड्डू (30) अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे। तेज रफ्तार टैंकर ने खखरेरू थाने के खेमकरनपुर के पास टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद चालक धाता की ओर भागा। धाता थाने के नगुवापुर मोड़ के पास सेमरहटा गांव के राजू सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष की मौके पर मौत हो गई। बाकी सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि देर रात धाता पुलिस ने टैंकर को पकड़ लिया।