खजाने की लालच में शिव मंदिर के नीचे खोदी सुरंग
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर में किशनपुर के एकडला गांव में यमुना किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किसी ने सुरंग खोद डाली। यह सुरंग खजाने के लालच में खोदी गई। गुरुवार शाम को जब चरवाहे मंदिर के नजदीक गए तो उन्हें सुरंग के बारे में पता चला।
मुगल शासक अकबर के दरबार में नौ रत्नों में से एक रहे बीरबल का ननिहाल एकडला गांव है। ऐसे में यहां मुगल कालीन छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। मंदिर के नीचे हमेशा खजाना होने की चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में बंजारों की नजर मंदिरों पर रहती है। इसी खजाने के लालच में बुधवार की रात किसी ने शिव मंदिर के नीचे सुरंग खोद डाली।