फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फलों की खेती पर मिलेगा 70 हजार तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान अब फलों की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत उद्यान विभाग किसानों को पपीता, करौंदा, केला और आंवला की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके तहत प्रति हेक्टेयर 30 से 70 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि केले की खेती पर पहले वर्ष में 42 हजार और दूसरे वर्ष में 28 हजार रुपये, कुल 70 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। पपीता, करौंदा और आंवला के लिए दो साल में कुल 30 हजार रुपये (18 और 12 हजार) दिए जाएंगे। किसान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें