फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन आठ मई से लिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।
जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी एनडीए, सीडीएस नीट एवं जेईई की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन तहसील स्तर पर चल रजा है। शिक्षण सत्र 2022-23 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आ चुका है। ऐसे में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं निशुल्क कोचिंग पढ़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आठ मई से 25 मई तक चलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, राजकीय पुस्तकालय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ, खागा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, महिला फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका, फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास अढ़ौली से प्राप्त कर सकते हैं।