हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरे वृद्ध की ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा प्लेटफार्म नंबर-एक पर हुआ।
पंजाब मेल के शुक्रवार को यहां पर आने पर एक वृद्ध पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे। जब तक वह पानी लेकर वापस आते कि ट्रेन चल दी थी, ट्रेन पर चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन पर उनके साथ सफर कर रही महिला ने उनकी पहचान की। वृद्ध का नाम पंजाब के लुधियाना के थाना शिवालापुर के मकान नंबर 3607 गली नंबर चार निवासी सुरेश शाह (65) पुत्र शिवनाथ शाह बताया गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया।