फतेहपुर। जनपद में संचालित गैर पंजीकृत अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 28 अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, जबकि तीन को तुरंत बंद करा दिया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभाग इन्हें भी बंद कराएगा।
सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने शहर के शांति नगर स्थित मां अस्पताल, औंग स्थित आराध्या अस्पताल, जेल चौराहा स्थित विष्णु अस्पताल को स्थायी रूप से बंद करा दिया है। जांच में तीनों अस्पताल बिना पंजीकृत पाए गए थे।
इसके साथ ही 28 क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी के संचालकों को नोटिस थमा दी गई है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर इन्हें बंद कराया जाएगा। अगर दोबारा इन्हें खोला गया तो मुकदमा दर्ज कराने के लिए विभाग आगे बढ़ेगा। जनपद में मौजूदा समय 68 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय 200 से अधिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
इन अस्पतालों को जारी हुआ नोटिस
खागा स्थित मानू का पुरवा स्थित मां सरस्वती अस्पताल, भारत हास्पिटल, आदर्श अस्पताल, गोपालगंज स्थित अनामिका नर्सिंग होम, शांति नगर स्थित आस्था अस्पताल, राम हेल्थ केयर, राम रतन मेमोरियल नर्सिंग होम, गोपालगंज स्थित रक्षा अस्पताल, उत्कर्ष हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, जाफराबाद स्थित न्यू राज अस्पताल, दरियामऊ खागा स्थित न्यू अरिसा अस्पताल, पत्थरकटा स्थित शिवा नर्सिंग होम, बांदा सागर रोड स्थित मां वैष्णों अस्पताल, आबूनगर स्थित बहादुरपाल नर्सिंग होम, न्यू राधे, सिटी क्लीनिक, यश हेल्थ केयर, रुद्ध मेडिकल, अभिषेक क्लीनिक, आरोग्य डेंटल के संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
इन पर भी कसा गया शिकंजा
वर्मा एक्सरे व पैथोलॉजी, राजू एक्सरे व पैथोलॉजी, भारत पैथोलॉजी, अंकित पैथोलॉजी, अतुल पैथोलॉजी, कान्हा पैथोलॉजी को नोटिस दिया गया है। इन्हें अपने सेंटर का पंजीयन दिखानी होगी।
.....
बयान-
गैर पंजीकृत व मानक विहीन प्राइवेट अस्पतालों की जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है। तीन अस्पताल फिलहाल बंद करा दिए गए हैं। 28 को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. सुनील भारतीय, सीएमओ