फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करने को हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सीडीओ सूरज पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल के बच्चों के आधार फीडिंग का काम ब्लॉकों में 15 अक्टूबर तक पूरा कराएं। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण को निर्देश दिए कि आधार फीडिंग का काम पूरा होने तक किसी का अवकाश स्वीकृति नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने का काम कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा अब पंचायत भवन में पंचायत सहायकों के जरिये यह कार्य होगा। इसमें ग्राम प्रधान का सहयोग होगा। व्यक्तिगत शौचालय के जो प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गए हैं, उनका सत्यापन कराया जाए और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।
जिन ब्लॉकों में पंचायत भवन का कार्य चल रहा है, वहां जल्द पूरा करें। सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि भ्रमण करके अपने क्षेत्र के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर लें और दो सप्ताह के अंदर निरीक्षण का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें