फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। रिश्ते के देवर ने महिला के साथ बुधवार सुबह खेत में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पहले गला दबाकर फिर सिर पर ईंट से वार करके हत्या की कोशिश की। बेहोश होने पर महिला को मृत समझकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के जिला अस्पताल में बयान दर्ज किए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ग्राम पंचायत सदस्य है। उसके पति की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तीन बच्चों के साथ महिला घर में रहती है। मजदूरी और कृषि कार्य से परिवार का भरण-पोषण करती है।
महिला के परिजनों ने बताया कि वह भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत पर गई थी। गांव का आनंद लोधी भी पहुंच गया और महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ईंट से सिर पर कई वार किए। करीब एक घंटे बाद गांव की महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो पीड़िता को मरणासन्न हालत में देखकर सूचना दी। होश आने पर हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने महिला के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वारदात करने वाला युवक रिश्ते में देवर लगता है। उसने दुष्कर्म किया और जान से मारने की कोशिश की है। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। खून लगी ईंट बरामद की। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें