मां की मौत के बाद गुमसुम बैठी बच्चियां व मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बहुआ में पति की मौत के बाद चार महीने से परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठा रही मां की हिम्मत टूट गई, तो उसने खुद की जान ले ली। सोमवार सुबह उसने अपनी तीन बेटियों को खुद से दूर कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोरगुल होने पर लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर (कंजरन डेरा) की रहने वाली बफाती ने चार माह पहले फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से उसकी पत्नी शहनाज (32) अपनी तीन बेटियों जोया (8), फलक (5) व हया (3) का मजदूरी करके भरण-पोषण कर रही थी।