फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूपी-100’ वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

Tue, 20 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
वाहनों को हरी झंडी दिखाते एसपी, विधायक जहानाबाद व विधायक अयाहशाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन ‘यूपी-100’ के वाहनों को जिले में सोमवार को एक समारोह में हरी झंडी दिखा दी गई। हरी झंडी मिलते ही ये वाहन हूटर के साथ अपने-अपने थानों की ओर रवाना हुए। बाद में वापस लाकर इन्हें पुलिस लाइन में खड़ा किया गया। अब 22 दिसंबर की शाम से ये शहर व गांव की सड़कों पर नई पुलिसिंग व नए जज्बे के साथ दौड़ेंगी। उस दिन जिले की यह सेवा लखनऊ मुख्यालय से तकनीकी रूप से जुड़ जाएगी।

पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर एक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जहानाबाद सपा विधायक मदन गोपाल वर्मा, अयाह शाह विधायक अयोध्या पाल और एसपी बलिकरन सिंह यादव ने एक-एक कर यूपी-100 के 24 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले डीएम वेदपति मिश्र ने अपने संबोधन में डायल-100 परियोजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना महानगरों में देखने को मिलती थीं। अब हर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


परियोजना को सफल बनाने के लिए उन्होंने जनता से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि झूठी सूचना या केवल परेशान करने की नीयत से यूपी-100 को फोन कभी न किया जाए। विधायक मदन गोपाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल वाहनों में किया गया है। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने कहा कि शहर क्षेत्रों में 10-15 मिनट व ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रिस्पांस देगी।


किसी भी घटना होने पर कॉल लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम को जाएगी। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से घटनास्थल के नजदीक होने वाली यूपी-100 टीम तत्काल मौके पर रवाना होगी। कार्यक्रम का संचालन हनीस उल्ला खान रिटायर सब इंस्पेक्टर ने किया। इस मौके पर एएसपी आरके यादव, सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी समरबहादुर, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, सीओ खागा अतुल चौबे, एलआईयू प्रभारी दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


समारोह में केवल 24 वाहनों को ही हरी झंडी दिखाई जा सकी। अन्य के बारे में बताय गया कि बाकी वाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से रविवार को ही कानपुर गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें