फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम के खर्च हुई रकम की रिकवरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के रामपुर-बरवट गांव में शौचालय की रकम हजम करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। ब्लाक में बतौर बीडीओ तैनात प्रशिक्षु आईएएस नवनीत सेहरा ने एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि बिना काम के खर्च हुई रकम की रिकवरी हर हाल में की जाए।
विज्ञापन

दरअसल रामपुर-बरवट गांव में 231 लोग ऐसे हैं, जिनके नाम शौचालय के लाभार्थियों की सूची में दर्ज हैं और इन सभी के नाम से धनराशि भी निकल चुकी है। जबकि मौके पर इन लोगों के घरों में शौचालय बने ही नहीं। ऐसे में लाभार्थियों के खाते से शौचालय की रकम कहां गई, इस पर सवाल उठ रहा है।
सीडीओ सत्य प्रकाश ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों ने स्वयं ही शौचालय बनवाए थे, उस साल गांव में जितने शौचालय बने हैं। उन सभी की रकम की वसूली संबंधित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि खाते में पैसा आने के बाद भी शौचालय नहीं हुआ और रकम गायब हो गई तो तय है कि लाभार्थी भी इस खेल में शामिल है। ऐसी स्थिति स्पष्ट होती है तो संबंधित प्रधान और सचिव के साथ लाभार्थियों से भी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें