फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों को धूल चटाने का लिया प्रशिक्षण

Thu, 17 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी शिविर में कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेटों में प्रशिक्षण के दौरान उत्साह देखने को मिल रहा है। शस्त्र प्रशिक्षण के साथ कैडेटों को योग के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन


 
बहुआ रोड स्थित मंडी समिति परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैंप परिसर में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता की मिसाल कायम की। योग कर कैडेटों ने मन मस्तिष्क स्वस्थ किया। दुश्मनों को धूल चटाने के लिए कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। क्वार्टर गार्ड के पूर्व अभ्यास में फर्स्ट आफीसर संतोष कुमार द्विवेदी ने सलामी ली।


हाईजीन सेनीटेशन टीम ने स्वच्छता के गुर कैडेटों को सिखाए। शाम को सुरक्षा दिवस पर पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने कैडेटों को बताया पुलिस बल में शामिल होकर देश और प्रदेश की सेवा की जा सकती है।
विज्ञापन



कैडेटों को बताया  सैन्य भर्ती के समान प्रदेश पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता या छूट दी जाती है। कैडेटों ने सुरक्षा की शपथ ली और समाज में कानून व महिला रक्षा का संकल्प लिया। कर्नल विभय मानसिंह ने कहा  एनसीसी प्रशिक्षण् कैंपा में कैडेट बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें