फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की बरात में आए चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। भतीजे की शादी में शामिल होने आए चाचा की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थरियांव के डाक बंगला निवासी रामकुमार का बेटा बुद्दी लोधी (45) दिल्ली में फैक्टरी मजदूर था। वह भतीजे धर्मेंद्र की बरात में शामिल होने आया था। बरात जाने के समय सोमवार शाम शराब के नशे में नाली में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। कपड़े गंदे होने की वजह से बरात में नहीं गया। कमरे में सो गया था। परिवार के लोगों ने उसे कमरे में मृत पाया। परिजनों ने बताया कि शराब का लती होने के कारण तबियत बिगड़ी रहती थी। शादी वाले परिवार में बहू के आने के दिन मौत से कोहराम मच गया। शादी की खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। उसने बड़ी बेटी सुशीला की शादी एक साल पहले की थी। एक बेटा राजकुमार और छोटी बेटी सुधा देवी, बेटी प्रियंका और पत्नी माया देवी का घटना से हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें