चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया, हालत नाजुक कानपुर रेफर
- हालत बिगड़ने पर मां को जानकारी दी
- जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी से रिश्ते में चाचा ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी की धीरे-धीरे हालत बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने रिश्ते में देवर छोटू के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जिला महिला अस्पताल से किशोरी की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने बताया कि पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। उसका बड़ा बेटा गाजियाबाद में चालक का काम करता है। महिला 13 वर्षीय बेटी व छोटे बेटे के साथ घर में रहती है। महिला ने बताया कि वह सुबह छत में कपड़े धो रही थी। बेटी रसोई घर में खाना बना रही थी। वह कपड़े धोकर करीब एक घंटे बाद नीचे आई। इस दौरान रिश्ते में देवर छोटू घर आने के बाद घर से जा चुका था। बेटी ने अपनी तबीयत को बिगड़ी होना बताया। उसने कुछ देर बाद छोटू को घर बुलाया और प्राइवेट अस्पताल लेकर गई। इलाज के बाद घर लौटी, लेकिन बेटी की हालत पर सुधार नहीं हुआ। बेटी की हालत बिगड़ती चली गई और ब्लीडिंग चालू हो गई। हालत गंभीर होने पर महिला ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने छोटू के बदनियति होने की आशंका जताई। पड़ोसियों की सूचना पुलिस को दी गई। किशोरी को बिंदकी सीएचसी लेकर आई। डॉक्टर ने दुष्कर्म के लक्षण बताए और प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। सीओ सुशील दुबे ने बताया घर में रिश्ते में आरोपी चाचा छोटू का आना-जाना रहता था। वह जान से मारने की धमकी देकर भतीजी से दुष्कर्म करके चला गया था, बाद में हालत बिगड़ी और जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।