फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले को 47 सड़कों और पुल की मिली सौगात

Thu, 29 Feb 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 28 - रिमोट से मार्गों का लोकार्पण करते लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद व अन्य।संवाद
विज्ञापन

- 29 - कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थक। संवाद

- लोक निर्माण मंत्री ने 49 तैयार मार्गों का लोकार्पण कर 48 मार्गों का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर आए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद जिले को एक साथ कई सौगातें दे गए। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग के अलावा उन्होंने दशकों से जर्जर पड़े 47 मार्गों व एक पुल का शिलान्यास कर जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने 49 तैयार मार्गों का लोकार्पण भी किया।
शहर के कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में बुधवार को लोनिवि मंत्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग की परियोजना साकार हुई। भिटौरा के बलखंडी घाट पर गंगा नदी में पुल बन कर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 235 करोड़ से 47 मार्गों व दो ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा 458 करोड़ से 47 मार्ग और एक ओवरब्रिज का जल्द निर्माण शुरू होगा। सभी मार्गों के लिए धन आवंटित हो चुका है। अधिकतर मार्गों का निर्माण शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी कार्य पूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार के कारण चौमुखी विकास हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने उनका धन्यवाद किया और भाजपा सरकार की योजनाओं को सराहा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अभय प्रताप सिंह, विधायक विकास गुप्ता, विधायक जय कुमार सिंह, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक कृष्णा पासवान, अभिषेक त्रिवेदी, लोनिवि के मुख्य अभियंता विजय कन्नौजिया, एनके यादव, अरविंद कुमार, अनिल शील सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
लखनऊ-बुंदेलखंड जोड़ने की मांग
बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने मंत्री से लखनऊ को बुंदेलखंड से जोड़ने की मांग की। बताया कि मोहनलालगंज से उन्नाव के भगवंत नगर, मोरवां होते हुए मुरादीपुर से आगे बिंदकी तक मार्ग को टू या फोरलेन करके बुंदेलखंड से सीधे जोड़ा जा सकता है। इससे साढ़े तीन घंटे की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय की जा सकती है।
सात साल बाद छात्रा के घर नहीं पहुंचा गौरव पथ
समारोह स्थल पर पहुंचे 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा शहर के खुशवक्तराय नगर निवासी प्रिया मिश्रा के भाई ने मंत्री को बताया कि बहन के टॉप करने पर मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत उसके घर तक सड़क बननी थी, लेकिन सात साल बाद भी सड़क नहीं बन सकी। उसे जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

जर्जर हाल में पड़े हैं सात मार्ग
कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी ने अपने साथियों के साथ लोनिवि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में हथगाम से संवत मार्ग खराब पड़ा है। इसके अलावा शहर का कोराई बाईपास, बिंदकी क्षेत्र में आलमगंज से बिंदकी मार्ग, सातमील से डलमऊ मार्ग, संवत पलवा चौराहा से रसूलपुर मार्ग, सलेमपुर से कुल्हड़िया चौराहा मार्ग, संवत माइनर से खासमऊ माइनर मार्ग सहित गई मार्ग जर्जर हालत में हैं। इस कारण इन सड़कोें पर आए दिन हादसे होते हैं और जाम लगता है। इस दौरान सुधाकर अवस्थी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, नवनीत तिवारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें