बिंदकी। रिश्ते में नौ साल की भतीजी से चाचा ने छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री सोमवार की सुबह जंगल से लौट रही थी। रास्ते में हल्की बारिश होने लगी। बच्ची गांव के एक घर के पास रुक गई। वहां मौजूद रिश्ते में भाई उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर छोड़ दिया और उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची ने घर पहुंच परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद