फतेहपुर। दहेज प्रताड़ना की शिकार बहू को घर से निकालने के लिए ससुराली ताला बंद कर भाग निकले। राधानगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर निवासी अधिवक्ता देवी प्रसाद निर्मल की पुत्री अनुराधा देवी की शादी 16 जून 2023 को राधानगर थाने के नेवलापुर निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर मोहनलाल, जेठ दिलीप कुमार, सास शोभा देवी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। जेठ दिलीप ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। जेठ व ससुरालियों ने 15 फरवरी को मारा-पीटा। जेठ ने परिवार को फंसाने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर रातभर कमरे में रही। उसने 1090 में आपबीती बताई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। वह मायके चली आई। इसके बाद पति उसके कपड़ों को पड़ोसी अशोक कुमार के घर में फेंककर ताला बंदकर कहीं भाग निकला। पति बोला कि ताला बंदकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। घर में घुसने पर ताला तोड़कर चोरी का आरोप लगाने की बात कही। वह 1090 पर फोन लगाकर ससुराल पहुंची। पुलिस ने ताला न तुड़वाने की बात कही और उसे मायके भेजा दिया। राधानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
-