फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मामा-भांजे को नशीली चाय पिला नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कानपुर से गांव लौट रहे मामा-भांजे को सोमवार रात बोलेरो सवारों ने लूट लिया। आरोपियों ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद उनसे 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन छीन लिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी विष्णु शुक्ला (22) अपने मामा उमाशंकर पांडेय (55) के साथ कानपुर से लौट रहे थे। कानपुर के टाटमिल चौराहे पर उन्हें एक बोलेरो मिली, जिसमें वे बिंदकी तक जाने के लिए बैठ गए। रास्ते में औंग थाना क्षेत्र में एक टी स्टॉल पर चालक ने गाड़ी रोकी। आरोप है कि चालक और उसके साथियों ने मामा-भांजे को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाय पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। आरोपियों ने विष्णु शुक्ला से 35 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लूटा। उमाशंकर पांडेय से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल भी छीन लिया गया।
आरोपियों ने बेहोश मामा-भांजे को बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर तेंदुली गांव के पास सड़क किनारे उतार दिया। होश आने पर दोनों किसी तरह बिंदकी पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मुख्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें