फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के भवनापुर मजरे गढ़ा गांव में त्योहार के खर्च के लिए रुपये न मिलने से नाराज महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुरेंद्र के मुताबिक, उनकी पत्नी आरती देवी (35) दो दिन से त्योहार के खर्च के लिए रुपये मांग रही थी। उन्होंने रुपयों का इंतजाम करने की बात कहकर उसे समझाया था। बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरती कमरे में चली गई और छत के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। उधर, धाता थाना क्षेत्र के संतपुर निवासी मृतका के भाई राजू ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।