फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अलाव तापते समय साड़ी में आग लगने से दो महिलाएं झुलसीं

विज्ञापन
फोटो 37-झुलसी निर्मला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर/हथगाम। सदर कोतवाली और हथगाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलाव तापते समय दो महिलाएं साड़ी में आग लगने से झुलस गईं। महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सुभाष नगर गढ़ीवा निवासी धूनर प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी (45) ठंड से बचने के लिए घर के बाहर दोपहर को अलाव ताप रही थीं। तभी साड़ी का एक सिरा अलाव में गिर गया। इससे साड़ी जलने लगी और महिला चपेट में आ गई।
महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। परिजन ने 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक महिला करीब 50 फीसदी झुलसी है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी रन्नो देवी (59) घर के पास अलाव ताप रही थीं। अलाव के पास ही पौत्री खेल रही थी। पौत्री रोड की ओर जाने लगीं। वह उसे पकड़ने के लिए वह उठीं। तभी साड़ी में अलाव से आग लग गई। इससे दोनों पैर झुलस गए।
सीएचसी से महिला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक महिला करीब 40 फीसदी झुलसी है। महिला नगर पंचायत में सफाईकर्मी संविदा पर काम करती है।
विज्ञापन


अलाव तापते समय रखें इन बातों का ध्यान
- सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- ढीले कपड़े न पहनें।
- पल्लू या दुपट्टे को संभाल कर रखें।
- बैठते समय सावधानी बरतें।
- बच्चों पर विशेष नजर रखें।
- मौके पर पानी या रेत जरूर रखें।
- कमरे में जाने से पहले अलाव बुझा दें।

फोटो 37-झुलसी निर्मला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें