फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी के दो गांवों में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग बीमार हैं, जिनका इलाज कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बकेवर कस्बा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी पत्नी विनोद कुमार को तीन दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

इलाज कराने के लिए परिजन कानपुर ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के दो लड़की और एक लड़का है। पति विनोद कुमार मजदूरी करता है।
जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मौहारी गांव में बरातीलाल सोनकर की पत्नी केवला (45) को चार दिनों से बुखार आ रहा था।
फतेहपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में केवला का इलाज चल रहा था। दोपहर को अचानक तेज बुखार आया, तो परिजन फतेहपुर ले जा रहे थे। रास्ते में करीब 12 बजे मौत हो गई।
बता दें कि खजुहा ब्लाक के मौहारी गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक सप्ताह पहले कैलाश सोनकर की पत्नी निर्मला की गोपालगंज पीएचसी ले जाते समय मौत हो गई थी। ब्लाक क्षेत्र के टरुवापुर गांव में सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाया। चिकित्सकों ने 50 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

डॉ. शैलेश व डॉ. सुनील ने बताया कि चार मरीजों की मलेरिया की निगेटिव रिपोर्ट आई है। चांदपुर व पनेरुवा गांव में सफाई कर्मियों से एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें