फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानेदारों से छिना चार्ज छिना, 24 के कार्य क्षेत्र बदले

Sun, 27 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार रात बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए दो थानेदारों से चार्ज छीन लिया है। धरपकड़ के लिए स्पेशल टीमों को तीन विंग में बांटकर मजबूत करने की कोशिश की है। थाने और चौकि यों में एक साल से तैनात 20 उपनिरीक्षकों में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


एक इंस्पेक्टर और दो उपनिरीक्षक जोन स्थानांतरण पर रिलीव हुए हैं। एसओ ललौली मनोज पाठक को जिले से कार्य मुक्त कर कल्यानपुर एसएसआई विपिन कुमार सिंह को वहां का चार्ज दिया है।

थरियांव एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला को स्वॉट प्रभारी बनाय है। थरियांव थाने की कमान सुल्तानपुर घोष एसओ मनीष पांडेय को सौंपी है। चांदपुर थाने के एसएसआई अंजन कुमार राय को थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष बनाया है।
विज्ञापन


वहीं अब हरिहरगंज चौकी इंचार्ज महावीर पाल, एसआई इजहार अहमद एसएसआई खागा, एसएसआई खागा खर्शीद अंसारी कोतवाली बिंदकी, बिंदकी एसएसआई केके मिश्रा को क्राइम ब्रांच, खागा से एसआई गौतम बनर्जी को सरकंडी चौकी थाना असोथर, चौकी सरकंडी से एसआई रामजीत यादव को एसएसआई कल्यानपुर, बकेवर थाने से एसआई नसीम अहमद को असनी चौकी, चौकी इंचार्ज महिचा मंदिर एसआई मोहम्मद कामिल को एसआई सुल्तानपुर घोष, घोष में तैनात एसआई राजेंद्र प्रसाद को महिचा मंदिर चौकी भेजा गया है।

खागा से एसआई कैलाश सिंह यादव चौकी अमौली, अमौली चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप सिंह को जहानाबाद थाना, निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह को प्रभारी क्र ाइम ब्रांच, धाता थाने से एसआई रणविजय सिंह को कंट्रोल रूम, कंट्रोल रूम से एसआई शिवस्वरूप सागर को एसएसआई बकेवर, बहुआ चौकी इंचार्ज सुशील यादव को थाना जहानाबाद, जहानाबाद एसआई दिलीप कुमार कटियार को जाफरगंज, जाफरगंज एसआई उमेश यादव को थाना चांदपुर, जाफरगंज से ही राकेश कुमार को बहुआ चौकी भेजा गया है। इधर जोन स्थानांतरण में चल रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने अपनी रवानगी कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें