फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में डूबे दो किशोर, चार घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव में बुधवार को गंगा नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। करीब चार घंटे तक पीएसी के गोताखोरों ने नदी में तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


गंगा कटरी में बसे आलमपुर नरही गांव में बुधवार दोपहर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी। प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले पप्पू सेंगर का पुत्र गजराज सिंह उर्फ गज्जू (14), कल्लू पाल का पुत्र पुष्पेंद्र पाल (13) और उनका दोस्त शिवा नदी किनारे पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों ने नदी की शुरुआती धारा में कम पानी होने के कारण वहां स्नान नहीं किया।

वे आगे दूसरी धारा में गहरे पानी की ओर चले गए और नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान गजराज और पुष्पेंद्र डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह शिवा को बाहर निकाल लिया, लेकिन गजराज और पुष्पेंद्र ने बचने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच दोनों पानी में समा गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी गौरव शर्मा टीम के साथ पहुंचे। पीएसी के गोताखोरों ने शाम तक नदी में तलाश की, लेकिन किशोरों का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी ने बताया कि एसडीआरएफ को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें