फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो किशोरियों का अपहरण, दो महिलाएं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों के अपहरण और दो महिलाओं के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक लापता महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि भतीजी को शिवपुरी गांव निवासी नैंस कुमार सोनकर बहलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पति के साथ छत्तीसगढ़ में रहती है। उसकी पुत्री दो माह से मौसी के यहां रह रही थी। नौ सितंबर की सुबह आठ बजे वह बिना बताए चली गई। खोजबीन में पता चला कि पलटूपुर गांव निवासी मुन्ना निषाद उसे अपहरण कर ले गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार से लापता है। उसके भाई ने पति, देवर, सास और ननद पर बहन को गायब करने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें