फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोलीकांड के खुलासे के लिए दो टीमें लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव में सोते समय युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। उधर, घायल की हालत नाजुक होने पर कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रविवार देर रात धौरहरा गांव निवासी मौजीलाल के पुत्र गोविंद (30) घर के बाहर खपरैल के नीचे बच्चों के साथ सो रहा था। इसी दौरान करीब एक बजे एक हमलावर ने पास आकर उसको गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख कानपुर एलएलआर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के भाई मुनीम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें