फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साइबर ठगों के सहयोगी दो सिमकार्ड विक्रेता गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-50-साइबर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर ठगों के सहयोगी दो सिमकार्ड विक्रेताओं को पुलिस ने सोमवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों के पास फर्जी सिम एक्टिवेट करने में इस्तेमाल दो एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर निवासी मनीष कुमार तिवारी के साथ 31 मई 2025 को ऑनलाइन कैंपा कोला एजेंसी का झांसा देकर 12 लाख 28 हजार रुपये साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की थी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी चौबेपुर थाने के उरहा बरबसपुर निवासी संदीप कुमार पटेल और चौबेपुर थाने के बरियानसपुर सिवो निवासी विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी संदीप को उसकी दुकान सारनाथ स्टेशन रोड स्थित जय भोले कम्युनिकेशन शाॅप से पकड़ा गया। विकास को उसकी दुकान सिवो से गिरफ्तार किया गया। दोनों अलग-अलग कंपनियों के सिमकार्ड विक्रेता हैं।
विज्ञापन

दोनों किसी को सिमकार्ड मुहैया कराने के दौरान अपने-अपने मोबाइल से दो बार फोटो खींच लेते हैं। एक सिमकार्ड खरीदार को देते हैं। दूसरा अपने पास रख लेते हैं। ऐसे ही सिमकार्ड का दुरुपयोग मनीष तिवारी के साथ हुई घटना में किया गया।

दूसरा सिमकार्ड अपने सहयोगी साइबर ठगों को महंगे दाम पर बेचकर ठगी में सहयोग करते हैं। विभिन्न मोबाइल नंबर की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ सात शिकायत दर्ज पाई गई है।

फोटो-50-साइबर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें