फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव में छह घायल

Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़गरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों विवाद हो गया। रंजिश को लेकर पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे व पथराव में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी कमलेश का सामने रहने वाले अर्जुन से काफी समय पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार रात हुई आपस में छीटाकसी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडे व पथराव में एक पक्ष से राजेश, कमलेश, मनोरमा, सीमा, एवं दूसरे पक्ष से अर्जुन और सीमा ,घायल हो गयए। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज भेजा। घायल राजेश एवं कमलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जाता है कि थानें में ही दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करने लगे थे। जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर अर्जुन, सूरज, पंकज, दशरथ व कालीदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें