बिंदकी। इफको केंद्र में डीएपी पहुंचते ही किसानों की लाइन लग गई। सुबह से लेकर शाम तक किसान लाइन में लगे रहे, लेकिन जरूरत के हिसाब से किसानों को खाद नहीं मिली। करीब 300 किसानों को मायूस ही लौटना पड़ा। नवीन मंडी समिति के पीछे स्थित इफको किसान सेवा केंद्र में बुधवार को चार सौ बोरी डीएपी पहुंची। खाद लेने के लिए सुबह से लगभग पांच सौ किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ देखते हुए बुधवार को शाम तक खाद बांटने का काम किया गया। इफको सेवा केंद्र में किसानों को एक आधार कार्ड में मात्र दो बोरी डीएपी वितरित की गई। केंद्र प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद मिलते ही वितरण शुरू कर दिया गया था।