फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अगवा बालिका से सामूहिक दुष्कर्म में दो दोषियों को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दो युवकों को दोषी करार दिया। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश महेन्द्र कुमार द्वितीय ने बृहस्पतिवार को दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दोनों पर कुल दो लाख चार हजार का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की राशि कोर्ट ने पीड़िता की परवरिश के लिए देने का आदेश किया है। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक पुत्री 22 जून 2021 की रात करीब 11 बजे घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी। गांव के ही अशरफ व पप्पू पुत्री का मुंह दबाकर जंगल में बाग में उठा ले गए।
विज्ञापन

यहां दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। डर धमकाकर बंधक बनाए रहे। उसे दूसरे दिन दोपहर 12 बजे छोड़ा। घर लौटने पर बालिका ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने 24 जून को 2021 को प्राथमिकी दर्ज की।
कोर्ट में अभियोजन की ओर से कुल छह गवाह पेश हुए। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को मामले में अंतिम सुनवाई की। अशरफ और पप्पू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें