फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष और बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी महेश कुमार (35) बाइक से नौ जुलाई की सुबह प्रेमनगर कस्बा से घर जा रहे थे। मंडवा मार्ग पर पैदल जा रहे उमरपुर गौंती के काजीपुर गांव निवासी रामसिंह को महेश की बाइक से टक्कर लग गई थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान शनिवार को महेश कुमार की मौत हो गई। घायल राम सिंह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद निवासी सुशील दीक्षित (60) गांव के ही नाहर सिंह के साथ शुक्रवार रात बाइक से जोनिहां जा रहे थे। शहजादीपुर नहर पुल बिलौना मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सुशील को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल नाहर सिंह का इलाज हैलट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें