फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खुन्नस में दो लोगों पर रॉड से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खुन्नस में बाइकों पर सवार छह लोगों ने लाठी, डंडा और धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला किया। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों पर हवाई फायरिंग का भी आरोप है। इसके अलावा हमलावरों पर एक युवक से सोने की चेन और रुपये भी छीनने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ठिठौरा गांव में पुरानी खुन्नस से कई बाइकों में सवार लोग लाठी, डंड़ा, हाकी और धारदार हथियार से मंगल (30), मोनू (18) निवासी हरीरामपुर थाना ललौली के ऊपर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक खून से लथपथ हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर ललकारा तब जाकर हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायल पक्ष के अजीत सिंह निवासी ग्राम दूलापुर थाना ललौली ने तहरीर दी है। बताया की हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। हवाई फायरिंग भी की। आरोपी घायल युवक मंगल की सोने की एक चेन व जेब से 1500 रुपये भी ले गए। पुलिस ने हमला करने वाले सचिन, आंसू उर्फ वीरू, राजकुमार, महेश पटेल निवासी हरीरामपुर थाना ललौली सहित आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें