फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केले की फसल बचाने के लिए घेरे तार में दौड़ाए करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। हथगाम थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मदपुर गांव में केले की फसल की सुरक्षा के लिए लगे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अपराध छिपाने के लिए खेत मालिक ने शव को करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में छिपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कार्रवाई की मांग पर परिजन अड़े रहे। आश्वासन के बाद पुलिस को शव उठाने दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शेखमऊ गांव निवासी रामसजीवन पासवान ने हथगाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा उमेश कुमार पासवान (30) मंगलवार की रात 10 बजे घर से कहीं गया था। समय से घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार भोर करीब चार बजे पता चला कि केले के खेत में किसान ने चारों ओर बिजली का करंट दौड़ा रखा है। करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई है।
आरोप है कि अपराध छिपाने और सुबूत मिटाने के लिए बेटे का शव करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में छिपा दिया था। उमेश के तीन बच्चे तन्नो (7), मन्नो (5) और गोद में डेढ़ वर्ष बच्चा और पत्नी शर्मिला हैं। वह तीन भाइयों में राकेश मुनेश में दूसरे नंबर का था। सबसे छोटी बहन सुड्डी देवी है। उसकी दिसंबर में शादी होनी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीर मोहम्मदपुर गांव निवासी खेत मालिक अमरसिंह व रामकिशन पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर खेत मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें