फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेंगू के दो और मरीज मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या 59 हुई

विज्ञापन
फोटो-23- हथगाम के तेउंजा गांव में डेंगू प्रभावित मरीज के घर के बाहर दवा का छिड़काव करते कर्मी।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। दोनों युवकों को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित गांवों में साफ-सफाई, जलभराव खत्म कराने और मच्छरों के लार्वा नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हसवा ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक और बहुआ ब्लॉक के एक गांव के युवक को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। इस पर दोनों की जिला अस्पताल में एलिसा एनएस-1 विधि से जांच कराई गई। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति राजन ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें