फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो नकाबपोश महिलाओं ने हैंडबैग काटकर उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक से रुपये निकालकर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे व्यक्ति का हैंडबैग काटकर दो नकाबपोश महिलाओं ने 50 हजार रुपये और पासबुक पार कर दी। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबली का पुरवा निवासी जियालाल ने बताया कि रविवार दोपहर बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। रुपये हैंडबैग में रखकर बाकरगंज चौकी के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे। तभी पीछे से दो नकाबपोश महिलाएं स्टोर में आ गईं। आरोप है कि महिलाओं ने मौका पाकर बैग काट दिया और उसमें रखी 50 हजार रुपये की गड्डी व पासबुक लेकर भाग गईं। कुछ देर बाद जियालाल को चोरी की जानकारी हुई।
दोनों महिलाओं की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई गई है। उन्होंने नीले और काले रंग का सलवार-सूट पहन रखा था। आशंका है कि महिलाएं बैंक से ही जियालाल का पीछा कर रही थीं। पुलिस बैंक से मेडिकल स्टोर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें