फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो लाख जरूरतमंदों को नहीं मिला दीपावली का उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में उज्ज्वला योजना के दो लाख लाभार्थियों को पहले निशुल्क सिलिंडर का तोहफा नहीं मिला। ई-केवाईसी न होने के कारण लाभार्थी दीपावली के उपहार से वंचित रह गए। अब इन्हें सिर्फ होली पर निशुल्क सिलिंडर मिलेगा। दीपावली पर सिर्फ 77 हजार जरूरतमंदों को सिलिंडर का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पूर्ति विभाग के माध्यम से जिले के 2.77 लाख जरूरतमंदों को गरीब लाभार्थियों को निशुल्क दो सिलिंडर देने का आदेश दिया था। लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक संबंधित गैस एजेंसी में अपना आधार कार्ड प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) करानी थी। सिलिंडर लेने के बाद सब्सिडी के तौर पर उनके बैंक खाते में धनराशि भेजी जानी है। जिले में सिर्फ 77 हजार लोगों की ई-केवाईसी हो सकी और उन्हें निशुल्क में पहला सिलिंडर मिला। दो लाख गरीब इससे वंचित रह गए। अब एक जनवरी से होली उपहार के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वंचित जल्द से जल्द संबंधित गैस एजेंसी में अपनी ई-केवाईसी कराके दूसरे निशुल्क सिलिंडर का लाभ ले सकते हैं। दीपावली उपहार का लाभ उठाने वालों को होली का तोहफा लेने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
जिले में दो लाख जरूरतमंदों को निशुल्क सिलिंडर न मिलना चिंता की बात है। जागरुकता न होने से भी आमतौर पर जरूरतमंद वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाता है। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि संबंधित गैस एजेंसी संचालक अपने सभी लाभार्थियों को जागरूक कर उन तक उपहार पहुंचाएंगे। कहीं न कहीं प्रचार प्रसार की कमी के कारण दो लाख लाभार्थी निशुल्क सिलिंडर से वंचित रह गए।
विज्ञापन

77 हजार के अलावा और भी कुछ लोगों को भी दीपावली का निशुल्क सिलिंडर मिला है। हालांकि उनकी ई-केवाईसी नहीं हुई। उनके पास इसका विवरण भी नहीं है। शासनादेश में संशोधन का काम चल रहा है। जल्द ही विवरण उपलब्ध कराएंगे। 70 हजार लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की रकम पहुंच चुकी है। सात हजार के खाते में जल्दी ही राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-रोहित सिंह, गैस एजेंसियों के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें