फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो किमी. का चक्कर खत्म, अंडरपास से वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
अंडरपास से शहर की तरफ आते वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। नेशनल हाईवे कैंची मोड़ के पास बने अंडरपास से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अब वाहन चालकों को दो किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज पर कैंची मोड़ के पास पिछले साल से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। एक तरफ का ब्रिज शुरू कर दिया गया है। इससे कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन सीधे निकल जा रहे हैं। वहीं, जहानाबाद, घाटमपुर, कुंवरपुर के राहगीरों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दो किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था।
कुछ वाहन चालक चक्कर बचाने के लिए गलत दिशा से ही आवागमन कर रहे थे। इस कारण हादसे भी हुए। इससे निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने अंडरपास के काम में तेजी दिखाई और उससे आवागमन शुरू करा दिया। इससे राहगीरों को राहत मिली है।
विज्ञापन

एनएचएआई के पीडी अमन रोहिल्ला ने बताया कि अभी कैंची मोड़ के पास निर्माण कार्य चल रहा है। बिंदकी से फतेहपुर जाने वाले वाहनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अंडरपास से वाहनों के आवागमन की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें