खागा धाता बछरौली गांव में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
भदौंहा गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवारों की इलाज दौरान मौत हो गई। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।
धाता थाना के बछरौली गांव निवासी दीपनारायण (50) और छितानी (45) खागा कचहरी आए थे। बाइक सवार रात को वापस गांव लौट रहे थे। खखरेरू थाना के रक्षपालपुर चौराहे के आगे भदौंहा के पास पहुंचे, तभी उन्हें पीछे से स्कार्पियो ने टक्कर मार दी थी। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घायलों को 108 एंबुलेंस से हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल लाते समय ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई। एसओ मोहम्मद शरीफ खां ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों ने बुधवार को घटना की तहरीर दी है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।