फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक की टक्कर से युवती समेत दो घायल

Fri, 19 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। सड़क पार कर रही युवती को गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कांकराबाद मजरे मौहार निवासी पवन कुमार मिस्रा की पुत्री प्रिया (23) गांव किनारे हाईवे पार कर रही थी। तभी चौडगरा की से आ रहे बाइक सवार विजय निवासी उमरन थाना अकबरपुर कानपुर देहात ने युवती को टक्कर मार दी। बाइक से सवार टक्कर मारने के बाद उछलकर गिरा।
उधर, युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाई और दोनों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें