फोटो-29-अभयपुर मुस्तकील स्थित फैक्टरी के बाहर खड़े अधिकारी। संवाद
औंग। मलवां ब्लॉक के रामपुर और अभयपुर में बिना एनओसी संचालित दो फैक्टरी को प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सीज कर दिया। तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा गया।
रामपुर में वर्ष 2015-16 से मारुति नंदन के नाम से संचालित फैक्टरी को बदलकर महादेव पायरोटेक के नाम से चलाया जा रहा था। वहीं ग्राम अभयपुर मुस्तकील स्थित मेसर्स श्री गणपति ट्रेडर्स में टायर रिसाइक्लिंग का कार्य किया जा रहा था। दोनों फैक्टरी एक ही व्यक्ति की बताई जा रही हैं।
जांच के दौरान दोनों इकाइयों के पास वर्ष 2024 से एनओसी न होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने महादेव पायरोटेक फैक्टरी का बॉयलर सीज कर बोरवेल पूरी तरह बंद करा दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन भी काट दिया। दूसरी फैक्टरी को भी सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान औंग थाने की पुलिस फोर्स, भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी रवि शंकर पटेल, एलए आरएस गौतम और प्रदूषण विभाग के जेई सतीश कुमार मौजूद रहे।
फोटो-29-अभयपुर मुस्तकील स्थित फैक्टरी के बाहर खड़े अधिकारी। संवाद