फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबीं दो बुजुर्ग महिलाएं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश के चलते एक घर की जर्जर दीवार ढहने से दो बुजुर्ग महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने फावड़े और कुदाल से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कूरा गांव निवासी मैकू की पत्नी मैकी (60) बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी रामसखी पत्नी स्व. मोहनलाल के साथ बातचीत करते हुए घर से खेत जा रही थीं। गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक घर की जर्जर दीवार अचानक दोनों के ऊपर ढह गई। हादसे में दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं।
हादसा देखकर आसपास के लोग फावड़े और कुदाल लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मैकी को मृत घोषित कर दिया। घायल रामसखी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें