फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में युवक तो यमुना में डूबी लड़की, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/अल्लीपुर। किशनपुर में गुरुवार सुबह यमुना में मवेशी को नहलाते समय नौ साल की बच्ची डूब गई। करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसका शव मल्लाहों ने निकाला। इसी तरह, मलवां के रावतपुर घाट पर बुधवार शाम को गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। गुरुवार शाम शव को मल्लाह तलाश सके।
विज्ञापन

किशनपुर वार्ड नंबर तीन की रहने वाली जानकी (नौ) पुत्री मौला गुरुवार की सुबह मवेशी को नहलाने के लिए यमुना घाट पर पहुंची थी। सुबह करीब आठ बजे भैंस नहलाते समय वह गहरे में पानी में चली गई और डूब गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर होने पर परिजन किशनपुर घाट पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन
शुरू कराई। करीब डेढ़ बजे मल्लाहों ने बच्ची का शव खोज निकाला और बाहर ले आए। शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम की बात कही तो उन्होंने इंकार कर दिया। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि लेखपाल व कानूनगो को मौके पर बुलाकर परिजनों को समझाया गया लेकिन वह पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में मलवां थानाक्षेत्र के दावतपुर गांव निवासी जगन्नाथ अवस्थी (45), अपनी पत्नी सीमा, बेटे आयुष को बुलाने के लिए बुधवार शाम करीब पांच बजे रावतपुर घाट गया था। सीमा बेटे को लेकर अपने मायके रायबरेली के कोडरा गांव गई थी और अपने भाई के साथ नाव के जरिए गंगा नदी पार कर रावतपुर घाट आ रही थी। इसी दौरान घाट पर मौजूद जगन्नाथ गंगा नदी में नहाने के लिए उतर
गया और गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। पत्नी सीमा की सूचना पर मलवां एसओ अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और राजस्व कर्मियों को बुलाया। इसके साथ ही मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। बुधवार को डूबे जगन्नाथ का गुरुवार शाम को बलखंडी घाट पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें