फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में तैनात रहेंगे दो डॉक्टर

Sat, 23 Mar 2024 02:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एंबुलेंस चालकों को सक्रिय रहने का सीएमओ ने दिया निर्देश
विज्ञापन

- शराब पी कर न चलाएं वाहन, होली पर अधिकतर होते हैं सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। होली त्योहार पर स्वास्थ्य सेवाओं काे सुचारू रूप से चलाएं रखने के लिए सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को ड्यूटी पर सुचारू रूप से रहने के निर्देश दिए हैं।
वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में त्योहार के दौरान हर समय दो डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस चालकों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंचेगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील है कि त्योहार के दौरान शराब पी कर वाहन न चलाएं। त्योहार में अधिकतर सड़क हादसे शराब पी कर वाहन चलाने से होते हैं।
विज्ञापन

जिले में 50 पीएचसी, 13 सीएचसी और एक जिला अस्पताल समेत करीब 64 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। 24 मार्च को जिले में होली त्योहार मनाया जाना है। हर साल देखा जाता है कि होली त्योहार के दौरान जिले में सड़क हादसे, रंग खेलने को ले कर मारपीट और जलने व घायल होने के मामले बढ़ जाते हैं।
ऐसे में त्योहार के दौरान जब मरीज अस्पताल पहुंचता है तो डॉक्टर के न होने पर उसे समय से इलाज नहीं मिल पाता और उसकी हालत बिगड़ने लगती है। इलाज न मिलने पर कभी-कभी तो मरीज जान से भी हाथ धो बैठते हैं। इसे ले कर स्वास्थ्य विभाग पहले से सजग हो गया।
प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र भेज कर इमरजेंसी की सेवाएं सुचारू रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दवाई और इंजेक्शन का स्टॉक पूरा करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोई भी घटना होने पर 108 में कॉल कर एंबुलेंस बुला सकते हैं।
विज्ञापन


70 स्वास्थ्यकर्मी और आंगनबाड़ियों का हुआ सम्मान
फतेहपुर। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को 70 स्वास्थ्यकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत वर्ष 2023-24 में गर्भवती महिलाओं को समय से अस्पताल पहुंचा कर उनकी जांच कराने, उन्हें उचित परामर्श देने, समय-समय पर उनका अल्ट्रासाउंड कराने से ले कर देखभाल करने और सुरक्षित प्रसव कराने के एवज में सभी स्वास्थ्यकर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने सभी को प्रशस्ति पत्र दे कर बधाईयां दी। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें