फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जीएसटी चोरी में दो डीसीएम गुटखा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। बिना ईवे बिल के जा रहे पान मसाला गुटखा लदे दो डीसीएम शनिवार रात जीएसटी और स्वॉट टीम प्रथम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए। डीसीएम कल्यानपुर थाने में खड़े कराए गए हैं। जीएसटी टीम ने माल की जांच की है। करीब 30 लाख जीएसटी की चोरी की नोटिस क्रेता और विक्रेता की फर्मों को जारी की गई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेेत्र हाईवे पर बड़ौरी के पास मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रथम प्रभारी अनुरुद्घ कुमार द्विवेदी ने दिल्ली से आसाम जा रहे शिखर ब्रांड का पान मसाला गुटखा लदे दो डीसीएम पकड़े। टैक्स इनवाइस डीसीएम चालकों ने टीम को दिखाई। चालक ईवे बिल (जीएसटी परिवहन शुल्क) नहीं दिखा सके। तभी टीम प्रभारी ने जीएसटी असिस्टेंस कमिश्नर भारत भूषण राज को सूचना दी। जीएसटी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इवे बिल न होने पर कल्यानपुर थाने में दोनों डीसीएम पुलिस को सुपुर्द किए। एक डीसीएम में चालक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज निवासी सुशील कुमार और दूसरे में चालक बिहार प्रांत बेगूसरायं जिले के मुुखासिन निवासी मोहम्मद अफजल से पूछताछ की गई। असिस्टेंस कमिश्नर ने बताया कि दोनों डीसीएम में करीब 17-17 लाख शिखर पान मसाला मिला है। दोनों डीसीएम कानपुर अरिहंत कार्गो मूवर्स ट्रांसपोर्ट के हैं। पान मसाला ईस्ट दिल्ली की राम ट्रेडर्स चौधरी मानसा मार्केट फर्म से आसाम गुवाहटी दरंग की फर्म प्रकेश ट्रेडर्स को भेजा जा रहा था। चालकों के पास से टैक्स इनवाइस ट्रांसपोर्ट बिल्टी मिली है। इवे बिल नहीं मिला है। इन दोनों फर्मों को करीब 30 लाख की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें