फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Encounter: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तमंचा और उपकरण बरामद

Thu, 23 Jul 2026 11:16 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोकशी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और गोकशी के मामले में वांछित चल रहे बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन

घायल बदमाशों को तत्काल हिरासत में लेकर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पकड़े गए शातिर अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में धारदार उपकरण और 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गोकशी में वांछित थे आरोपी, घेराबंदी पर चलाई गोली

क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेशदीप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 जुलाई को हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा इलाके में गोकशी की एक संगीन वारदात अंजाम दी गई थी। तभी से पुलिस की कई टीमें इस मामले के आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं।

मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
बुधवार रात हथगाम पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गोकशी में शामिल वांछित आरोपी हथगाम-अम्बापुर रोड से होकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मार्ग पर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल से लगभग 200 मीटर आगे आम और महुआ के बाग के पास पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

खुद को पुलिस टीम से घिरता देख बाग में छिपे बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर सीधी फायरिंग झोंक दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की।

इस मुठभेड़ में आरोपी समीम निवासी रज्जीपुर छिवलाह थाना हथगाम के बाएं पैर में और उसके दूसरे साथी आफताब आलम निवासी पीरनपुर थाना कोतवाली नगर के दाहिने पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाशों के घायल होकर गिरते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

दो तमंचे, चापड़ और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से 02 अदद 315 बोर के अवैध तमंचे, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस, 03 लोहे के भारी चापड़, 01 लकड़ी का ठीहा, 01 नीली प्लास्टिक शीट और बिना नंबर प्लेट वाली 01 चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन





सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि दोनों शातिर अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को संबंधित कानूनी धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें