फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फर्जी मामले में फंसाकर वसूली में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पीआरडी महिला जवान के पति को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार की वसूली के आरोप में कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। एडीजी प्रयागराज के आदेश पर सीओ सिटी ने कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच बाद एसपी अनूप कुमार सिंह ने सोमवार रात दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी मनोज कुमार पासवान ने एडीजी से सिपाहियों के खिलाफ शिकायत की थी। मनोज की पत्नी सविता एक थाने में पीआरडी महिला जवान के पद पर तैनात हैं। कोतवाली की लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद यादव और कोतवाली में तैनात कुलदीप सिंह यादव पर आरोप लगाया कि दोनों ने घर पहुंच गाली गलौज की और 50 हजार रुपये की मांग की। सविता ने छह जनवरी की शाम चौकी के सिपाही मंगला प्रसाद को 20 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी और रुपये मांगते थे।

प्रकरण में दो ऑडियो वायरल हुए। एक ऑडियो में महिला जवान से कोतवाली का सिपाही शिकायत के मामले में बातचीत कर रहा है। दूसरे ऑडियो में चौकी का सिपाही लेनदेन के लिए एक युवक से बातचीत कर रहा है। एक वीडियो में चौकी के सिपाही से पीआरडी महिला जवान लेनदेन और पति को झूठा फंसाने के मामले में बातचीत कर रही है। प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला ने सोमवार शाम एसपी को सौंपी। एसपी ने देर रात करीब 12 बजे दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें