फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नकलची पकड़े, दो केंद्र व्यवस्थापक बदले

Wed, 18 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दो नकलची पकड़े गए, जबकि दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में दो केंद्र व्यवस्थापक तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए।
विज्ञापन


डीआईओएस मोहम्मद रफीक और बीएसए ओपी त्रिपाठी के नेतृत्व वाले सचल दलों ने इंटर कालेज रनूपुर में दूसरी पाली की परीक्षा में दो नकलची पकड़े। यहां के केंद्र व्यवस्थापक शिवशंकर सचान को बदलकर उनके स्थान पर गांधी इंटर कालेज जहानाबाद के प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया।

गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज सुल्तानपुर घोष परीक्षा केंद्र में दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में कें द्र व्यवस्थापक आरती गुप्ता को हटाकर उनके स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक के प्रधानाचार्य सियाराम मौर्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा में परीक्षा ड्यूटी कर रहे विषय विशेषज्ञ शिक्षक रामकरन सिंह व अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से डीआईओएस ने दूसरी पाली की परीक्षा से कार्यमुक्त कर दिया, जबकि डिघरुवा इंटर कालेज में परीक्षा ड्यूटी कर रहे विषय विशेषज्ञ शिक्षक प्रभू दुबे को डायट के सचल दल ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें